पंजाब। पंजाब में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रचार के रंग भी तेज हो रहे हैं। सभी पार्टियों ने दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। कैंपेन के तहत सभी दल तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशी और स्टार प्रचारक घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। हर एक प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेन में लगा हुआ है, वहीं बड़े राष्ट्रीय नेताओं के डोर-टू-डोर कैंपेन भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। पंजाब में बड़े नेता अब लोगों के घर-घर में वोट मांगते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कई नेता बच्चों का वीडियो शेयर कर मतदाताओं के दिल में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक 11 फरवरी तक रैलियों पर प्रतिबंध लगा रहेगा। हालांकि अब 1000 लोग चुनावी रैलियों में शामिल हो सकेंगे। वहीं, इनडोर सभाओं में 500 लोगों के बैठने की अनुमति होगी। जबकि डोर- टू-डोर कैंपेन में 20 लोग जा सकेंगे। इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर रोक लगाई थी। हालांकि फिर इसे बढ़ा कर 31 जनवरी कर दिया गया था। पंजाब में अब सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता वोटरों को लुभाने व अपनी नीतियों को पहुंचाने के लिए डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं।
शिरोमणि अकाली दल में कई नेता शामिल
सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि फरीदकोट में आयोजित एक समारोह के दौरान शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने वाले अन्य लोगों में जैतो बाजार समिति के अध्यक्ष हरचरण सिंह बराड़, कोटकपुरा नगरपालिका समिति उपाध्यक्ष सुरिंदरपाल कौर और जैतो जिला परिषद सदस्य परमजीत सिंह प्रमुख थे।

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कई नेता
डिरबा से आम आदमी पार्टी के विधायक एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने सोशल मीडिया ऐप कू पर फोटो शेयर कर लिखा कि ढांडोली कलां गांव में लोग बिना शर्त प्यार के लिए पार्टी में शामिल हुए। सभी सज्जनों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद।

विक्रम सिंह मजीठिया का डोर-टू-डोर कैंपेन
अकाली के विक्रम सिंह मजीठिया डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर लिखा कि अमृतसर के शिवाला, तिलक नगर और वार्ड नंबर 28 क्षेत्रों में घर-घर जाकर चुनावी सभा की। स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल था। उन्होंने अकाली-बसपा गठबंधन में अटूट विश्वास रखने वाले निर्वाचन क्षेत्र के सभी लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों का समाधान किया जाएगा और सरकार आने पर उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

कांग्रेस नेता भी कर रहे घर-घर प्रचार
पंजाब सरकार के मंत्री गुरुकीरत सिंह ने घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि आज एमसी वेदा व उनकी युवा टीम के साथ वार्ड नं. 31 में डोर-टू-डोर अभियान के दौरान जनसंपर्क किया गया। जिसमें लोगों ने भरोसा दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

कांग्रेस पार्टी के विधायक लखवीर सिंह लक्खा पायल ने अपने प्रचार अभियान को सोशल मीडिया ऐप कू पर शेयर करते हुए लिखा कि मलाड के लोगों ने हमेशा हमें गले लगाया है। विकास और सामुदायिक भावना के मामले में हमने हमेशा इस शहर को सराहा है। आज घर-घर जाकर वोट मांगते हुए शहरवासियों ने अपार प्यार दिया। बहुत खुशी हुई, धन्यवाद मलौद।

परमिंदर सिंह ढींडसा, विधायक लहर, शिरोमणि अकाली दल संयुक्त ने अपने प्रचार अभियान को सोशल मीडिया ऐप कू पर शेयर करते हुए लिखा कि चुनाव प्रचार को गांवों में लगातार प्रतिक्रिया मिल रही है। आज रामपुरा गुर्जर, कुदनी और हांडा सहित विभिन्न गांवों के लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और विभिन्न स्थानों पर लड्डू से तौला गया और विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई।

मालविका सूद और भारत भूषण आशु ने शेयर किया बच्ची का वीडियो
कांग्रेस नेता मालविका सूद ने सोशल मीडिया ऐप कू पर एक बच्ची का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि थैंक यू बेबी, हम आपके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपका प्यार मुझे और ताकत दे रहा है।

कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु ने एक बच्ची का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लिटिल क्यूट सपोर्टर.. 5 और साल।
